Connect with us

अपराध

टप्पेबाजी का शिकार हुई महिला, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

वाराणसी। पहड़िया क्षेत्र में अपने बेटी के साथ स्थानीय मंदिर में दर्शन करने जा रही महिला धोखाधड़ी की शिकार हो गई। टप्पेबाजों ने महिला को अपनी बातों में ऐसा फंसाया की अब खुद महिला अपने किये पर पछता रही है। टप्पेबाजों ने सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गये। बदहवास महिला ने घर आकर परिजनों को सूचना देते हुए सारनाथ पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सारनाथ प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि, तहरीर मिली है और घटना के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता तारा देवी सोनकर पत्नी स्व. पन्नालाल सोनकर पहाड़िया वाराणसी की रहने वाली हैं। वो दिन में लगभग ढाई बजे अपनी बेटी के साथ चौरा माता मंदिर दर्शन करने जा रही थी। उसी समय एक बाइक सवार अपरिचित व्यक्ति ने उनके बेटे का नाम लेते हुए बताया कि, आपके बेटे ने सोने की लॉकेट बनवाकर रखा है और कहा कि वह मां को दिला देना। इसके बाद पीड़ित महिला बाइक सवार के साथ बैठकर चल दी। रास्ते में बाइक सवार ने पीड़िता के गले में पहनी सोने की चेन और अंगूठी अपने पास रख लिया और मवैया इलाके की पानी टंकी के पास बहाना बना कर उतार कर भाग गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page