Connect with us

गाजीपुर

टंकी फटने से घायल युवक की संदिग्ध मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा निवासी एक युवक की बुधवार को दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सिहोरी चीनी मिल के पास बाइक पंचर बनाने का कार्य करने वाले योगेन्द्र राम (32), पुत्र लखेदू राम बुधवार को दोपहर 11 बजे अपने टंकी में हवा भरते समय उसके अचानक फट जाने से घायल हो गए।

परिजन घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल गाजीपुर ले जाया गये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वह घर लौट आए। बताया जाता है कि घर आने के करीब तीन-चार घंटे बाद जब वह लघुशंका के लिए गए। तभी अचानक उसी स्थान पर गिर पड़े। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के अनुसार, युवक को कोई गंभीर चोट नहीं थी। प्रारंभिक आशंका है कि मौत हृदय गति रुकने से हुई है।वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मृतक अपने पीछे पत्नी कुसुम और दो मासूम बच्चों सत्येंद्र (6 वर्ष) और अंकुश (4 वर्ष) को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page