Connect with us

गोरखपुर

झोलाछाप की लापरवाही से मासूम बच्ची की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाेरखपुर। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में झोलाछाप की लापरवाही से सात माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस ने हालात को संभालते हुए आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्ची की पहचान माईधिया घेरऊवां गांव निवासी इच्छा (7) पुत्र राहुल निषाद के रूप में हुई है। बच्ची के मां सुमन के अनुसार, इच्छा 17 दिन पहले अपने ननिहाल, झंगहा थाना क्षेत्र के राजी जगदीशपुर बरहवा टोला निवासी नाना रामदरस निषाद के घर आई थी।

Loading...

शनिवार को दिन में अचानक बच्ची के पेट में दर्द और खांसी की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन इलाज के लिए उसे राजी जगदीशपुर स्थित खिरिहवा चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। मां का आरोप है कि वहां मौजूद झोलाछाप मेडिकल स्टोर संचालक इलाज करता है। उसने बिना किसी चिकित्सकीय जांच के बच्ची को दो सिरप दे दी और घर भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page