गोरखपुर
झोपड़ी में लगी आग, गाय की झुलसकर मौत, भारी नुकसान
गोरखपुर। जनपद के हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में बंधी गाय बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
इस हादसे में पशुपालक की झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई, साथ ही उसमें रखा घरेलू सामान, चारा, बर्तन व अन्य जरूरी वस्तुएं भी नष्ट हो गईं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचे। पीड़ित पशुपालक ने लेखपाल को तहरीर सौंपकर मुआवजे की मांग की है। प्रशासन नुकसान के आकलन में जुटा है।
Continue Reading
