Connect with us

राज्य-राजधानी

झूला झूलते वक्त बच्ची के गले में फंसी रस्सी, थम गई सांसें

Published

on

Loading...
Loading...

धनबाद। जनपद के कोलाकुसुमा क्षेत्र में शुक्रवार को सात साल की बच्ची नेहा की जान चली गई। जिस समय हादसा हुआ वह लान में थी और चार साल का भाई भी बगल में ही खेल रहा था। एक कामवाली थी जो किचन में खाना बनाने में व्यस्त थी। झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई। बच्ची जब छटपटा रही थी तो कामवाली की नजर उसपर पड़ी। पड़ोस के लोगों ने भी देखा तो दौड़ते हुए नेहा के गले में फंसी रस्सी को खोला। बच्ची को आनन- फानन में SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर बच्ची की जान बचाने में असफल रहे।

माता-पिता के पहुंचने से पहले ही बच्ची ने तोड़ा दम

Loading...


सूचना मिलते ही बच्ची के माता-पिता अस्पताल पहुंचे, लेकिन मां के पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। कहा कि हमलोग किसी पर भी आरोप नहीं लगा रहे। उनके अनुरोध पर बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बच्ची की मौत से पूरे मोहल्ले में मातम है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page