Connect with us

वाराणसी

ज्ञानवापी मस्जिद के सामने महिला ने पढ़ा नमाज, पुलिस ने लिया हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी: ज्ञानवापी में आज जुमे की नमाज़ से पहले एक महिला आकर गेट नंबर 4 पर नमाज़ पढने लगी। नमाज़ पढ़ती महिला को देख सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के हाथ पाँव फुल गए। महिला की नमाज़ ख़त्म होने के बाद इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा ने महिला सिपाहियों की मदद से नमाज़ पढ़ रही महिला को हिरासत में ले लिया है। थाने पर महिला से पूछताछ चल रही है।

प्रारंभिक रूप से मिल रहे समाचारों के अनुसार विश्वनाथ कारीडोर के गेट नम्बर चार पर उस समय हडकंप की स्थिति बन गई जब एक महिला वहा गेट पर ही नमाज़ अदा करने लगी। मौके पर खड़े मीडिया कर्मियों के कैमरे भी तुरंत इस बड़ी खबर को कवर करने के लिए उसके तरफ मुड गए। जब तक सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते तब तक महिला ने नमाज़ पढना शुरू कर दिया।

इस दरमियान आसपास तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुच गए। महिला द्वारा दो रकआत नमाज़ के बाद फेरे गए सलाम के उपरांत इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा ने महिला सिपाहियों की मदद से महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला से थाने में पूछताछ चल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला जैतपुरा इलाके की रहने वाली बताई जा रही है।

महिला मानसिक उलझन में है, महिला के पर्स से मानसिक चिकित्सालय और कबीरचौरा अस्पताल में चल रहे उपचार के पर्चे मिले है, कुछ देवी देवताओं के चित्र भी मिले है|

Advertisement

पूछताछ में महिला ने बताया कि हमे सपने में बाबा फरीद आये थे और उन्होंने ज्ञानवापी जाने को कहा था, इसीलिए मैं यहां आई थी और सड़क पर बैठी थ

फिलहाल महिला मानसिक उलझन में दिख रही है| क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page