पूर्वांचल
जौनपुर : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
Loading...
Loading...
जिले के बोधापुर गांव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद यादव को गुरुवार की सुबह उनके घर के बाहर ही बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं और घटनास्थल से कुछ दूर आगे बाइक छोड़ फरार हो गए। वहीं, प्रमोद को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बदमाशों की बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। ज्ञातव्य है कि, प्रमोद यादव भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। इसके पहले भी वे मल्हनी से भाजपा के टिकट से ही दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
Continue Reading
