वाराणसी
जौनपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ने थाना तेजीबाजार का किया औचक निरीक्षण
Loading...
Loading...
जिले में कानून व्यवस्था के तहत डाॅ. ओम प्रकाश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ने शनिवार को थाना तेजी बाज़ार का औचक निरीक्षण किया।
Loading...

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस,कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, आगन्तुक रजिस्टर का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क पर उपस्थित महिला आरक्षी से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए, महिला हेल्प डेस्क के संबंध में कार्यों के प्रति उचित दिशा निर्देश भी दिये। इसके अलावा रजिस्टर के रख-रखाव सहित लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Continue Reading
