Connect with us

वायरल

जेवर हवाई अड्डे से पहले फ्लाइट में बैठेगा कौन ?भाजपा के विधायक ने दी जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के पास जेवर में यीडा द्वारा स्थापित की जा रही औद्योगिक नगरी के भूमि अधिग्रहण में भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 4 अक्टूबर, 2024 को जेवर में वॉन व्लेक्स जर्मनी समूह के नए फुटवियर प्लांट के दूसरे चरण का शिलान्यास हुआ। जहां विधायक धीरेंद्र सिंह ने इसे गर्व का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना जेवर के लिए एक बड़ा अवसर है, और यहां के उत्पाद वैश्विक स्तर पर पहचान बनाएंगे।

शिलान्यास समारोह में अपने संबोधन में धीरेंद्र सिंह ने विकास को सूर्य की किरणों के समान बताया, जिससे हर वर्ग को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि इस विकास से जेवर के किसानों की आने वाली पीढ़ियों को फायदा होगा। महात्मा गांधी द्वारा ग्राम विकास की जो परिकल्पना की गई थी, वह यहां साकार हो रही है।

Advertisement

विधायक ने वॉन व्लेक्स जर्मनी कंपनी के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और जेवर को देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यीडा ने विकास की दिशा में अहम योगदान दिया है और आने वाले समय में जेवर यूपी की ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह सभी विकास किसानों की समृद्धि के लिए है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page