गोरखपुर
जेल से छूटा युवक दोबारा भगा ले गया किशोरी, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के भाई के तहरीर पर पुलिस ने अंकित पुत्र पहलवान निवासी ग्राम पंचायत गोरेडीह के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोरी के भाई ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी बहन बीते सात फरवरी 2026 को दिन में ग्यारह बजे के करीब घर से निकली हम लोग काफी खोजबीन किए लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला, इसके पहले भी 2 सितंबर 2025 को हमारी बहन को अंकित पुत्र पहलवान निवासी ग्राम पंचायत गोरेडीह ने बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था जिसका मुकदमा थाना स्थानीय में पुलिस ने दर्ज कर हमारी बहन को बरामद कर उपरोक्त अंकित को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद वह मुम्बई चला गया लेकिन वह अपने मददगार सहयोगियों के सहयोग से फिर हमारी बहन को भगा ले गया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर अंकित पुत्र पहलवान निवासी ग्राम पंचायत गोरेडीह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
