Connect with us

वाराणसी

जून हेतु आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 13 से 22 के मध्य होगा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

अन्त्योदय कार्डधारको को त्रैमास अप्रैल-मई-जून के सापेक्ष आवंटित 03 किग्रा० चीनी का भी होगा वितरण

Loading...

प्रति अन्त्योदय कार्ड रु०-18/- प्रति किग्रा० की दर से होगा चीनी का वितरण

वाराणसी। शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजनान्तर्गत माह जून हेतु आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय कार्डधारकों हेतु आवंटित त्रैमास माह अप्रैल-मई-जून के सापेक्ष आवंटित चीनी का 03 किग्रा० चीनी प्रति अन्त्योदय कार्ड रु०-18/- प्रति किग्रा० की दर से माह जून में 13 से 22 जून के मध्य वितरित किया जाना है।
 जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने जनपद के अन्त्योदय कार्डधारक एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजनान्तर्गत माह जून में गेहूँ व चावल निःशुल्क तथा अन्त्योदय कार्डधारकों में मूल्य 54/- में 03 किग्रा० चीनी का 13 से 22 जून तक अन्त्योदय कार्डधारक प्रति अन्त्योदय कार्ड 35 किग्रा० खाद्यान्न (14 किग्रा० गेहूं व 21 किग्रा० चावल ) की दर से निःशुल्क व प्रति अन्त्योदय कार्ड-03 किग्रा० चीनी निर्धारित मूल्य रु0 54/- में तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारक प्रति यूनिट 05 किग्रा०खाद्यान (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) की दर से निःशुल्क वितरण होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page