वाराणसी
जिला निर्वाचन अधिकारी संग डीआईजी ने पोलिंग पार्टी स्थल का किया दौरा
Loading...
Loading...
वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम तथा डीआईजी एस चन्नप्पा द्वारा शुक्रवार को पोलिंग पार्टी रवाना स्थलों का दौरा किया गया। भ्रमण के दौरान रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों से बातचीत की और ईवीएम और अन्य सामग्री प्राप्त करने के विषय में पर्याप्त जानकारी ली।
Loading...


इस दौरान दोनों अधिकारी जगतपुर डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज पहुंचे तथा पार्टी रवानगी का हाल जाना और पार्टियों को लेकर जाने वाली बसों को क्रमानुसार खड़ी कराया गया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी और डीआईजी काशी कृषक इंटर कॉलेज तथा यूपी कॉलेज भी गये। जहां पर उन्होंने मतदान स्थल के मद्देनजर निरीक्षण किया।
Continue Reading
