वाराणसी
जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सत्र आयोजित कर कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है-सीएमओ
Loading...
Loading...
सभी टीकाकरण केन्द्रों पर प्रिकाशन डोज (बूस्टर डोज) देने की भी व्यवस्था है-डॉ संदीप चौधरी
Loading...
वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि जनपद में लगातार जिला चिकित्सालयों तथा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सत्र आयोजित कर कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है तथा सभी टीकाकरण केन्द्रों पर प्रिकाशन डोज (बूस्टर डोज) देने की भी व्यवस्था है।
उक्त के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गत माहों में कोविड-19 का संक्रमण जनपद में लगभग समाप्त हो जाने के कारण लाभार्थियों द्वारा प्रिकॉशन डोज लगवाने में काफी उदासीनता बरती जाती रही है तथापि आशा एवं ए०एन०एम० के माध्यम से उनके क्षेत्रों में प्रिकाशन डोज (बूस्टर डोज) के लाभार्थियों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश स्तर से माह अक्टूबर से कोविड वैक्सीन जनपद को उपलब्ध नहीं करायी गयी है। वर्तमान समय में प्रदेश सरकार के स्तर से जारी कोविड एडवाइजरी के उपरान्त लाभार्थियों में प्रिकॉशन डोज लगवाने का उत्साह बढ़ा है,जिसको दृष्टिगत रखते हुए वैक्सीन मांग पत्र प्रदेश स्तर पर भेज दिया गया है। वाराणसी जनपद का प्रिकाशन डोज (बूस्टर डोज) में प्रदेश में 33 वां स्थान हैं।
Continue Reading
