Connect with us

गाजीपुर

जिला अपराध निरोधक कमेटी ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर द्वारा बुधवार को नगर के रोजा तिराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, यातायात सीओ बलराम, यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी सहित समिति के पदाधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को फूल-मालाएं पहनाई गईं और पंपलेट देकर उन्हें जागरूक किया गया।

सर्दी के मौसम में बढ़ते कोहरे के मद्देनजर वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। इस अवसर पर एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, “अपराध निरोधक समिति का यह प्रयास सराहनीय है। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और सुरक्षित रहना चाहिए।”

कार्यक्रम के समापन पर समिति के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को स्मृति चिह्न और बुके देकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला अपराध निरोधक कमेटी के सचिव अभिषेक सिंह, सुनील गुप्ता, मदन मोहन सिंह, विनीत चौहान, सुजीत कुमार सिंह, सुभाष कुमार, पवन मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, विनीत दुबे, मुकेश उपाध्याय, शेरशाह, पंकज पांडे, इंद्र बहादुर सिंह, प्रभाकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page