Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिलाधिकारी ने की निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

50 शैय्या अस्पताल निर्माण के प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश

मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक करोड़ से अधिक की लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि और त्वरित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि नए सड़क मार्ग और योजनाओं के प्रस्ताव तत्काल तैयार कर शासन को भेजे जाएं ताकि 2024-25 वित्तीय वर्ष में बजट स्वीकृत किया जा सके।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि विकास खंडों में जहां जगह उपलब्ध हो, वहां 50 शैय्या अस्पतालों के निर्माण के प्रस्ताव तैयार करें। साथ ही, निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता जांचने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

निर्माण कार्यों की समीक्षा में आई धीमी प्रगति पर नाराजगी
बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। राजकीय निर्माण निगम ने बताया कि सामुदायिक विजय अस्पताल का निर्माण मार्च 2025 तक पूर्ण होगा। वहीं, मीरजापुर में 50 शैय्या आयुष चिकित्सालय के कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए।

Advertisement

अनुसूचित जनजाति छात्राओं के लिए 100 शैय्या बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला कारागार मीरजापुर में टाइप-2 के 6 आवास 25 मार्च 2025 तक तैयार होंगे।

प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा

नेत्र चिकित्सालय: बहुखंडीय नेत्र चिकित्सालय की प्रगति धीमी पाई गई। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

स्पोर्ट्स स्टेडियम: भिस्कुरी छात्रावास भवन के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

Advertisement

लघु सेतु निर्माण: कलकलिया नदी पर पुल निर्माण और अहरौड़ा-मड़िहान-लालगंज मार्ग चौड़ीकरण में देरी पर कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी गई।

गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं
जिलाधिकारी ने सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। खराब गुणवत्ता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page