वाराणसी
जिलाधिकारी ने किसानों की समस्या पर किया मंथन, निराकरण का दिया आश्वासन
Loading...
Loading...
वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सोमवार को वाराणसी के मंडलायुक्त सभागार में किसानों के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। किसानों से बातचीत करने के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कहा कि, यह एक रूटीन बैठक थी। जिसमें किसानों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया।
Loading...

इसके पहले किसानो की समस्याओं को जानने के लिए लगातार बैठकर की जाती रही हैं। उसी के तहत बैठक की गई है। इसमें किसी विरोध या अन्य बातों की बात नहीं हुई है। किसानों ने अपनी जो बातें बताई है या समस्याएं बताईं उसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
Continue Reading
