Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिलाधिकारी ने अदवा बांध पर ड्रिप परियोजना का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को अदवा बांध पर चल रही ड्रिप (डैम रिहैबिलिटेशन एंड इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम) परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 2.35 किलोमीटर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बांध के शीर्ष पर बन रही सड़क और अपस्ट्रीम पिचिंग के कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अदवा डैम कॉलोनी में स्थित स्टाफ क्वार्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कार्य की प्रगति में कोई बाधा आ रही हो, तो आवश्यकतानुसार मैनपावर बढ़ाकर इसे शीघ्रता से पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने इस दौरान अधिशासी अभियंता को स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि परियोजना के सभी पहलुओं को सतर्कता से पूरा किया जाए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी लालगंज आसाराम वर्मा, सहायक अभियंता सिरसी बांध प्रखंड, अवर अभियंता मोहम्मद असलम खा, सिद्धार्थ यादव और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अदवा बांध पर चल रही इस परियोजना के तहत बांध की संरचना को अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाया जा रहा है। ड्रिप परियोजना का उद्देश्य बांध की सुरक्षा और जल आपूर्ति को बेहतर बनाना है। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद परियोजना की गति तेज होने की उम्मीद है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page