Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श चुनाव आचार संहिता 16 मार्च 2024 अपराह्न से लागू होने के पश्चात् रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक आवश्यक बैठक की।

चुनाव आयोग के द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता की जानकारी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दी गई।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि किसी प्रकार भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न किया जाए उनके निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित हो। यदि इससे सम्बन्धित कोई जानकारी करनी हो तो चुनाव कार्यालय से अथवा सम्बन्धित अधिकारियों से सम्पर्क कर किया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों हेतु ई.वी.एम. दिग्दर्शिका भी दी गयी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page