Connect with us

वाराणसी

जिम में वर्कआउट के दौरान युवक की मौत, अजय राय ने उठाई वैक्सीनेशन के जांच की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिम में वर्कआउट करने के दौरान मंगलवार सुबह‌ दीपक गुप्ता नामक एक युवक की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। वह पिछले 10 वर्षों से जिम कर रहे थे और बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते थे। मृतक के दोस्त शिवम ने बताया कि, दीपक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, चेतगंज स्थित पियरी निवासी दीपक गुप्ता रोज की तरह सुबह साढ़े नौ बजे जिम पहुंचे और एक्सरसाइज करना शुरू किया। जिम में उपस्थित अन्य साथियों ने बताया कि, दीपक के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। दोस्त शिवम यादव उन्हें आनन-फानन में महमूरगंज स्थित गैलेक्सी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने देखे घोषित कर दिया। स्वजनों ने मंगलवार की शाम को मणिकर्णिका घाट पर दीपक की अंत्येष्टि कर दी। दीपक के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।

इस दौरान जयदेश न्यूज़ से बातचीत के दौरान, अजय राय ने कहा कि, पूरे देश के अंदर इस तरह की घटनाएं बहुत हो रही हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। जांच के आधार पर ही घटना की सत्यता स्पष्ट हो जाएगी। यह नौजवान लड़का शरीर से मजबूत था। उसे किसी भी प्रकार का रोग नहीं था वह पूरी तरह से फिट था। यह घटना बहुत ही अचंभित करने वाली घटना है। जिस वैक्सीनेशन से पूरे देश के अंदर तबाही मची हुई है निश्चित तौर से इसकी जांच होनी चाहिए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page