Connect with us

अपराध

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी की लोहता पुलिस ने थाने में दर्ज प्राणघातक हमले के मामले में फरार आरोपी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार को धन्नीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद मोबिन, निवासी हरपालपुर के रूप में हुई है।

रविवार को पुलिस गश्त के दौरान सूचना मिली कि धन्नीपुर मोड़ पर एक फरार वांछित आरोपी खड़ा है और भागने की फिराक में है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक होने पर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

Loading...

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके और अब्दुल कुद्दुस के बीच पुरानी रंजिश चल रही है, जो 21 सितंबर को अब्दुल कुद्दुस और उनके बेटे मेराज व सेराज के साथ मारपीट और गाली-गलौज में बदल गई थी। 

गिरफ्तारी टीम में थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार शुक्ला और हेड कांस्टेबल मोहन कुमार शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page