Connect with us

वाराणसी

जानलेवा हमला करने के आरोपी जिला पंचायत सदस्य और प्रधान गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सपा सांसद और एमएलसी ने गिरफ्तारी पर जताया विरोध

वाराणसी। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने कोर्ट रूम में दो आरोपियों को पेश किया, जिनके साथ लगभग 100 से अधिक संख्या में समर्थक भी उपस्थित थे। इस दौरान वकीलों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और आरोपियों के समर्थक भी बवाल करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जज ने कोर्ट रूम छोड़ दिया।

चंदौली के समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें वकीलों का विरोध झेलना पड़ा। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने सांसद वीरेंद्र सिंह को पीछे के दरवाजे से कोर्ट के बाहर भेज दिया। पुलिस और पीएसी ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी थी। फिलहाल जज ने आरोपियों को जमानत नहीं दी है और दोनों पक्षों के वकील और समर्थक कोर्ट परिसर शाम तक डटे रहे।

Advertisement

घटनाक्रम का विस्तृत विवरण –

बता दें कि, 5 सितंबर की रात को दौलतपुर-पांडेयपुर के रहने वाले अजीत कुमार सिंह अपने परिवार के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने जा रहे थे। एयरपोर्ट रोड पर वाजिदपुर चौराहे के पास एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे नाराज होकर अजीत सिंह ने ट्रक ड्राइवर को खूब खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद ट्रक चालक के फोन करते ही समर्थक जुट गए। वाजिदपुर के ग्राम प्रधान लालमन यादव और जिला पंचायत सदस्य मूलचन्द यादव के साथ सैकड़ों लोगों ने अजीत और उनके परिवार को घेर लिया।

उन्होंने अजीत की पत्नी के साथ अश्लीलता की और मां से मारपीट करते हुए उनके जेवरात लूट लिए। घटना के बाद परिवार ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन हमलावरों ने तब भी उपद्रव जारी रखा। पुलिस ने लालमन यादव और मूलचन्द यादव को पकड़ लिया और शुक्रवार को उन्हें पेशी पर लाया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page