Connect with us

वाराणसी

जल पुलिस और पीएसी की तत्परता से बची‌ तीन युवकों की जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर सोमवार को जल पुलिस और पीएसी की 36वीं बाढ़ राहत दल के जवानों ने अपनी तत्परता से तीन युवकों की जान बचाई।नालंदा, बिहार के रहने वाले राजा कुमार, बिट्टू कुमार और अंशु कुमार गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

आपको बता दें कि घाट पर पितृपक्ष के चलते भारी भीड़भाड़ के बीच जब शोर मचा, तो मौके पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस के दीवान विनोद सिंह, सिपाही कुमार गौरव और कपिल देव ने तत्काल पानी में छलांग लगाई।

Loading...

साथ ही पास में तैनात पीएसी की 36वीं बाढ़ राहत दल के दीवान मेवालाल चौहान, आरक्षी राहुल यादव, सुधीर चौरसिया और अरुण कुमार भी तुरंत पानी में कूद पड़े।जल पुलिस और पीएसी के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीनों युवक पूरी तरह स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं। जवानों की इस तत्परता की सभी ने प्रशंसा की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page