Connect with us

चन्दौली

जल निकासी को लेकर किसान यूनियन लामबंद

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। कस्बा में जल निकासी की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल के नेतृत्व में किसान नेता धरने पर बैठे हैं। इन लोगों की मांग है कि सकलडीहा कस्बा से स्टेशन मार्ग पर इंटर कॉलेज गेट के सामने सड़क पर जलजमाव है। इसकी स्थायी निकासी कराई जाए और सड़क की मरम्मत हो। नहीं तो यह धरना अनवरत चलता रहेगा।

संगठन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने कहा कि इंटर कॉलेज गेट के पास जरा सा बरसात होने पर जलजमाव हो जाता है। जिससे व्यापारी और राहगीर परेशान होते हैं। यहाँ तक कि सड़क पर पानी जमा होने पर गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिससे मजबूरन धरना देना पड़ रहा है।

पिंटू पाल ने कहा कि जब तक सड़क से जल निकासी और मरम्मत व इंटर कॉलेज मैदान से जलजमाव प्रशासन खत्म नहीं कराता, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। वहीं धरना पर किसानों का दूसरा संगठन भारतीय अवस्थी किसान संगठन ने भी पहुंचकर समर्थन किया। इस मौके पर कमलेश सिंह टनमन, अरुण तिवारी, शेषनाथ यादव, अनिरुद्ध, सत्येंद्र, अविनाश गुप्ता, राजेश सैनी सहित तमाम किसान नेता और किसान रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page