Connect with us

वाराणसी

जर्जर मकान का छज्जा ढहा, युवती की मौत, एक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया के पक्का महल इलाके में रविवार देर रात एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय मकान मालिक जफर अली की बेटियां, रेशमा (18) और जिकरा (16), घर के दूसरे मंजिल के छज्जे पर खड़ी थीं। दोनों बहनें पास में चल रहे विवाद को देखने के लिए बाहर आई थीं। इसी बीच अचानक छज्जा भरभरा कर नीचे गिर पड़ा, जिससे दोनों बहनें मलबे में दब गईं।

Loading...

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और दोनों बहनों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जिकरा का इलाज अभी भी जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जफर अली का यह मकान वर्षों पुराना और जर्जर स्थिति में था, जिसके चलते यह दुखद घटना घटित हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खस्ताहाल मकानों की ओर ध्यान देने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां न हों।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page