गाजीपुर
जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की बैठक में गाजीपुर इकाई के गठन का हुआ ऐलान
गाजीपुर (जयदेश)। जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की आवश्यक बैठक मरदह स्थित एक विरासत मैरिज लान के सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति व राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने जिला अध्यक्ष कृपा शंकर पांडेय व जिला महामंत्री अमित रघुवंशी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर गाजीपुर जनपद की इकाई गठन करने का निर्देश दिया।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कृपाशंकर पांडेय ने कहा कि संगठन के हित के लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। दिए गए दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। नवनियुक्त जिला महा मंत्री अमित रघुवंशी ने कहा कि गाजीपुर जनपद की पत्रकारों के हित के लिए अपनी दायित्वों का बखूबी निर्वहन करूंगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, गोपाल पाण्डेय, राममनोहर तिवारी , हृदय नारायण पाण्डेय, आशुतोष मयंक आदि ने जिलाध्यक्ष एवं जिलमहामंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
