Connect with us

गाजीपुर

जयअम्बिका सिंह शिक्षा सेवा संस्थान का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर)। स्व. जयअम्बिका सिंह शिक्षा सेवा संस्थान का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अभिनव सिन्हा रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें इस जनपद में कार्य करते हुए लगभग छह माह हो चुके हैं और इस अवधि में जनता के सहयोग से जिला पुलिस ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन सराहनीय हैं।

Loading...

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के प्रबंधक प्रवीण सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, चतुर्भुज चौबे, राजेश चौहान, रमेश सिंह, ओमप्रकाश राय, पंकज राय, अवधेश राजभर समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों के दिलों में एक यादगार छाप छोड़ी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page