वायरल
जयंती पर याद किए गए आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम
केशव बलिराम हेडगेवार (1 अप्रैल 1889 – 21 जून 1940), जिन्हें उनके उपनाम डॉक्टरजी के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय चिकित्सक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक थे। 1 अप्रैल को डॉ हेडगेवार का जन्म हुआ था। वह एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने देश की आजादी और देश की सेवा को ही अपना सब समझा था। इस दौरान सोमवार को डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार के जयंती के अवसर पर मुंबई, दिल्ली समेत आरएसएस के विभिन्न कार्यालय पर उन्हें याद किया गया।

बचपन से ही क्रांतिकारी प्रवृति के थे और उन्हें अंग्रेज शासको से घृणा थी। अभी विद्यालय में ही पढ़ते थे कि अंग्रेज इंस्पेक्टर के स्कूल में निरिक्षण के लिए आने पर केशव राव ने अपने कुछ सहपाठियों के साथ उनका “वन्दे मातरम्” जयघोष से स्वागत किया जिस पर वह बिफर गया और उसके आदेश पर केशव राव को स्कूल से निकाल दिया गया। तब उन्होंने मैट्रिक तक अपनी पढाई पूना के नेशनल स्कूल में पूरी की।
हेडगेवार ने 1920 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में भाग लिया, लेकिन उनकी नीतियों और राजनीति से उनका मोहभंग हो गया। वह पार्टी के स्वयंसेवक प्रभाग – हिंदुस्तानी सेवा दल, जो कांग्रेस सेवा दल का पूर्ववर्ती था, के सक्रिय सदस्य थे। हेडगेवार ने हिंदू राष्ट्र बनाने के इरादे से हिंदुत्व की विचारधारा के आधार पर 1925 में नागपुर में आरएसएस की स्थापना की।
