Connect with us

वाराणसी

जमीन दिलाने के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में नीलगिरी इंफ्रासिटी कंपनी के सीएमडी और एमडी के खिलाफ चेतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।

बिहार के बक्सर जिले के नेनुआ गांव निवासी राम कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी माता उषा देवी के नाम पर नीलगिरी ग्रुप ऑफ कंपनी लिमिटेड में प्लॉट बुक कराया था। इसके लिए 28 अप्रैल 2014 को कंपनी के कार्यालय में 8.80 लाख रुपये दिए गए थे। कंपनी के सीएमडी विकास सिंह और एमडी रितु सिंह ने अब तक न तो जमीन दी और न ही रकम वापस की।

Loading...

चेतगंज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page