Connect with us

अपराध

जमीनी विवाद में महिलाओं ने कार को किया क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Published

on

Loading...
Loading...

विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव में जमीन के विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। इस घटना में एक पक्ष की महिलाओं ने घर के बाहर खड़ी कार को ईंटों से तोड़-फोड़ कर नुकसान पहुंचाया और उसे धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर चेवार निवासी प्रदीप उर्फ सजीवन की ससुराल कैथी शंकरपुर गांव में है। वह पत्नी के साथ ससुराल में नेवासे पर रहता है। शनिवार की सुबह अपने छत पर ईंट की जोड़ाई करा रहा था। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसियों ने हमला कर दिया।

इसके अलावा पड़ोसी महिलाओं ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे और हेडलाइट को ईंट से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर धक्का देकर कार को नजदीकी गड्ढे में गिरा दिया। जब प्रदीप ने इसका विरोध किया तो उसे घर में घुसकर मारपीट की गई।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और तब जाकर स्थिति शांत हुई। पीड़ित पक्ष ने देवगांव कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page