Connect with us

गोरखपुर

जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल; आठ के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

  
गोरखपुर। जनपद के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेउंसा टोला महुरईयां निवासी रंजित चौहान पुत्र शिवचरन चौहान की तहरीर पर पुलिस ने रामसेवक चौहान, राम अशीष चौहान व अविनाश चौहान पुत्रगण रामाकांत चौहान रामाकांत चौहान पुत्र सुदर्शन चौहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351( 3), 324(2),352 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई।
      
प्रथम पक्ष से थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेंउसा टोला महुरईयां निवासी रंजित चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीनी रंजिश को लेकर बीते 23 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे के करीब राम सेवक चौहान, राम अशीष चौहान व अविनाश चौहान पुत्रगण रामाकांत चौहान और रामाकांत चौहान पुत्र सुदर्शन चौहान ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए आरसीसी सड़क के पास उक्त लोगों ने हमारी माता जोखना देवी पत्नी शिवचरन चौहान और सगी छोटी बहन महिमा चौहान को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे और हमारी माता जोखना देवी की मोबाइल फोन भी तोड़ दिए।
  
वहीं, दूसरे पक्ष से थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेंउसा टोला महुरईयां निवासी राम सेवक चौहान पुत्र रामाकांत चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर बीते 23 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर रणविजय चौहान व आलोक चौहान पुत्रगण शिवचरन चौहान, महिमा चौहान पुत्री शिवचरन चौहान और जोखना देवी पत्नी शिवचरन चौहान ने मुझे राम सेवक चौहान, माता चन्द्रावती देवी पत्नी रामाकांत चौहान और भाभी तारा देवी पत्नी राम अशीष चौहान को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे।
   
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page