गाजीपुर
जमानिया स्टेशन बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर मौत को खुला न्योता
गेट बंद होने के बाद भी धड़ल्ले से पटरी पार कर रहे बाइक सवार
जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। जमानिया स्टेशन बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद होने के बावजूद बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते नजर आए। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि लोग जल्दबाज़ी में नियमों को ताक पर रखकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ट्रेन के आने के समय भी कुछ लोग गेट के नीचे से या बगल के रास्ते से बाइक निकाल लेते हैं। इससे न केवल खुद की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि साथ चल रहे राहगीरों की सुरक्षा भी दांव पर लग जाती है।


प्रशासन व रेलवे विभाग से मांग है कि क्रॉसिंग पर सख्ती बढ़ाई जाए, बैरिकेडिंग मजबूत हो और नियम तोड़ने वालों पर चालान/कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले हालात काबू में आ सकें।
