Connect with us

गाजीपुर

जमानिया लाठिया महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, अंतरराष्ट्रीय अतिथियों ने बढ़ाई शोभा

Published

on

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। जमानिया तहसील क्षेत्र के लाठिया गांव में सोमवार को भव्य लाठिया महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक शामिल हुए। इस वर्ष महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिलने से आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

कार्यक्रम में थाईलैंड के परम श्रद्धेय फ्रा अनिल शाक्य, नेपाल सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री केशव मान शाक्य, बिहार सरकार के अपर निदेशक (संग्रहालय) अशोक कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के अपर समाहर्ता के. सिंह, प्रोफेसर अनिल कुमार यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता सचिदानंद मौर्य सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों का स्वागत स्थानीय सम्राट अशोक क्लब के सदस्यों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक अंदाज में किया। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, धनंजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख संतोष कुशवाहा, डब्बू कुशवाहा, विशाल मौर्य, कृष्णानंद कुशवाहा, राजन कुशवाहा और बहादुर कुशवाहा प्रमुख रहे। महोत्सव की तैयारियों में सम्राट अशोक क्लब की भूमिका बेहद सराहनीय रही। क्लब कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल की साज-सज्जा, मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार और भीड़ प्रबंधन का दायित्व पूरी निष्ठा से निभाया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सम्राट अशोक और भगवान बुद्ध के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने शांति, करुणा, अहिंसा और मानवता के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। दूर-दराज से आए लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ प्रवचनों को सुना। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर पुलिस बल के साथ लगातार चक्रमण करते रहे तथा कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक सतर्कता के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page