गाजीपुर
जमानिया पुलिस ने 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर को दबोचा
गाजीपुर (जयदेश)। थाना जमानिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाहआलम खां (43 वर्ष), निवासी कुशी, थाना दिलदार नगर, जनपद गाजीपुर है। उसे लहुवार मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपी के पास से 100 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल (नंबर GJ05 HT0764) बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना जमानिया में मु.अ.सं. 15/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई।
