Connect with us

गाजीपुर

जमानियां पुलिस ने वांछित बदमाश को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस द्वारा मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह व उ0नि0 बृजेश्वर यादव के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर पाण्डेय मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त 22 वर्षीय सुखबीर बिंद (पुत्र जवाहर बिंद, निवासी ग्राम धमीना, थाना कन्दवा, चंदौली) को समय करीब 03:55 बजे गिरफ्तार किया।

अभियुक्त सुखबीर बिंद थाना जमानियां, गाजीपुर में दर्ज कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसे सेंट मेरी स्कूल के पास, करीब 01 किमी दक्षिण दिशा से नियमानुसार हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ ही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं, जिनमें से एक बाइक चालू हालत में थी जबकि दूसरी से पहिया व बैटरी निकली हुई थी।

Loading...

बरामदगी के संबंध में थाना जमानियां पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के दौरान उच्चतम न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खलबली मच गई है और आम जनता ने राहत की सांस ली है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page