Connect with us

गाजीपुर

जमानियां पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिले में अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कुशल के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत जमानियाँ कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

Loading...

मंगलवार को थाना जमानियाँ के उप निरीक्षक अजय कुमार मय हमराहियों के चक्का बांध के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली, तो अभियुक्त राम बिन्द पुत्र सुभाष बिन्द (उम्र 19 वर्ष) के पास से 550 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार और कांस्टेबल प्रदीप पाण्डेय, थाना जमानियाँ शामिल रहें।



Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page