Connect with us

मऊ

जनता की आवाज को दबाना चाहती है भाजपा: इन्तेखाब आलम

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ (जयदेश)। भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशों पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 16-12-2024 को लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिसिया बर्बरता की वजह से एक वीर साथी शहीद हो गए।

इस घटना पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि लखनऊ में विधानसभा को चारों तरफ से पुलिस बल से घेरा गया, जो यह साबित करता है कि वर्तमान भाजपा सरकार आम जनता की आवाज को दबाने के लिए डर और घबराहट का शिकार है।

किसानों की एमएसपी, खाद की कमी, बेरोजगारी, महंगाई और जीएसटी जैसे मुद्दों पर सरकार सुनने को तैयार नहीं है।इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

इसमें कोपागंज से सहरोज तक लगभग 6 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़क और घोसी ब्लॉक के डॉ. परभुनाथ के घर से लेकर गिरीडीह (लठवा) कादीपुर दलित बस्ती होते हुए मखदुम मालिक दलित बस्ती से फोरलेन वाराणसी से गोरखपुर तक लगभग 2.5 से 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की गई।

जिलाधिकारी महोदय ने इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी को आश्वस्त किया। इस ज्ञापन में त्रिभुवन भारती, मुकेश राजभर, श्वामिनाथ राय, किननू सिंह, हंसनाथ तिवारी, संजय यादव, रामकरण यादव समेत अन्य कांग्रेसी नेता शामिल थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page