वाराणसी
जनकवि धूमिल की पत्नी मूरत देवी का 88 वर्ष की आयु में निधन
Loading...
Loading...
वाराणसी। जनकवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ की पत्नी मूरत देवी का बुधवार की शाम निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्होंने शाम लगभग साढ़े पांच बजे छोटे पुत्र आनन्द शंकर पांडेय के चांदपुर स्थित केराकतपुर आवास पर अंतिम सांस ली।
निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पांडेयपुर स्थित खेवली वाले आवास पर आमजन के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई।
Loading...
ज्येष्ठ पुत्र रत्न शंकर पांडेय ने बताया कि गुरुवार को दिनभर पार्थिव शरीर दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसके उपरांत शाम पांच बजे मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Continue Reading
