Connect with us

गाजीपुर

जखनिया मार्ग पर खतरनाक पुलिया दुर्घटना को दे रही आमंत्रण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के रायपुर-जखनिया मार्ग पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण किया गया था, लेकिन अब यहां एक पुलिया बीच में गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क को पिच किया गया है, लेकिन इस गड्ढे में कोई भी चेतावनी निशान नहीं लगाया गया, न ही इसे बैरिकेडिंग के माध्यम से सुरक्षित किया गया है। परिणामस्वरूप, यहां से गुजरने वाले वाहन चालक और स्थानीय लोग दुर्घटनाओं के संभावित खतरों का सामना कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मार्ग तारवा ब्लॉक से लेकर लालगंज, मेहनाजपुर, और सैदपुर, वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है। साथ ही, जखनिया तहसील क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में लोग आ-जा रहे हैं। इस क्षेत्र में इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, बधाई, हथियाराम मठ जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल स्थित हैं, जहां श्रद्धालु लगातार आते-जाते रहते हैं।

Loading...

गड्ढे में क्षतिग्रस्त इस पुलिया के चलते कभी भी किसी व्यक्ति के हाथ-पैर टूटने का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके, जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय लोग सड़क पर गड्ढे की स्थिति को लेकर लगातार चिंता व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page