Connect with us

गाजीपुर

जंगीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जंगीपुर (गाजीपुर) जयदेश। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को थाना गेट जंगीपुर पर चेकिंग के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 50/26 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सन्तोष यादव को पकड़ा गया। वह थाना बिरनो क्षेत्र के ग्राम चौराबोझ का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई सब इंस्पेक्टर शिवप्रसाद पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ मिलकर की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है और अब उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अभिलेख के अनुसार, अभियुक्त सन्तोष यादव पर जंगीपुर थाना में दर्ज मु0अ0सं0 50/26 के तहत धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page