Connect with us

गाजीपुर

छह माह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। एससी/एसटी एक्ट न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह महीने बाद कन्हैया राम हत्याकांड में मुकदमा दर्ज किया है। मामला नंदगंज थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार को पीड़िता मराछी देवी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

घटना 11 अगस्त 2024 की है जब कन्हैया राम, जो अपनी बहन के घर देवकली (थाना रामपुर मांझा) गया था, वापस लौटते समय लापता हो गया। उसी रात करीब 10 बजे, उसकी बहन के बेटे यशवंत राज ने परिवार को सूचना दी कि कन्हैया की लाश नंदगंज थाना क्षेत्र के सोन्हौली शराब ठेके से लगभग 100 मीटर दूर धान के खेत में संदिग्ध हालत में मिली है।

Loading...

पीड़िता मराछी देवी का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर इसे हादसे की शक्ल देने की कोशिश की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट के निशान की पुष्टि हुई थी। पीड़िता ने 9 अगस्त 2024 को ही नंदगंज थाने में बेटे की हत्या की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

न्याय न मिलने पर उन्होंने एससी/एसटी ऐक्ट विशेष न्यायालय गाजीपुर में अर्जी दाखिल की, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर 19 फरवरी को नंदगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page