Connect with us

मिर्ज़ापुर

छह बच्चों के पिता के साथ फरार हुई युवती, पुलिस ने किया बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मड़िहान क्षेत्र के राजगढ़ थाना अंतर्गत एक गांव की 19 वर्षीय युवती के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। युवती अक्सर बीमार रहती थी और तमाम इलाज के बावजूद उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने इसे भूत-प्रेत का असर मानते हुए इमलिया चट्टी निवासी 45 वर्षीय ओझा से झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया।

इसी दौरान युवती और ओझा के बीच प्रेम संबंध बन गए। ओझा, जो पहले से ही 6 बच्चों का पिता है, युवती को लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद युवती का पता नहीं चलने पर परिजनों ने राजगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Loading...

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार रात को इमलिया चट्टी से आरोपी ओझा और युवती को बरामद कर लिया। सोमवार को दोनों को राजगढ़ थाने लाया गया, जहां परिजनों की सहमति से सुलह-समझौता कराकर युवती को घर भेज दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page