Connect with us

वाराणसी

छत से गिरकर किसान की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र-थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी के अन्तर्गत ग्रामसभा उदयपुर के तारापुर पुरवा में छत से फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक रामजीत विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष पुत्र कान्ता विश्वकर्मा बुधवार की सुबह अपने पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान को देखने को छत पर गया था। अचानक पैर फिसलने के कारण वह नीचे जमीन पर आ गिरे। आनन-फानन में घर के लोग दीनदयाल जिला चिकित्सालय,वाराणसी पर ले गये। जहाँ पर जांच के उपरांत डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों को जैसे ही मृत्यु की जानकारी मिली घर में कोहराम मच गया।

Loading...

मृतक पेशे से किसान है। मौत की सूचना जैसे ही पुलिस की मिली चौकी इंचार्ज प्रशांत पांडेय मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page