Connect with us

पूर्वांचल

चौथे दिन भी अधिवक्ताओं ने किया न्यायालय का बहिष्कार

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा / सोनभद्र – स्थानीय तहसील प्रांगण में सोनांचल बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता एवं महामंत्री दिनेश पांडे के संचालन में बार सभागर में संपन्न हुई। जिसमें वर्तमान समय में तहसील ओबरा में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमित के संबंध में समस्त अधिवक्ताओं से विचार लिया गया। विचार के क्रम में अधिवक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि लगातार चार दिन से न्यायलय बहिष्कार के बावजूद अभी तक तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई वार्ता करने की कोशिश नहीं की गई। जिससे अधिवक्ताओं में काफी रोष है।

पूर्व में भी तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश के लिए लिखित आश्वासन दिया गया था। परंतु समस्या जस की तस बनी है। अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मत से निर्णय लिया की भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लिखित आश्वासन नही मिलता तब तक सम्पूर्ण न्यायालय का बहिष्कार लागातार जारी रहेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रमेश मिश्रा, कपूर चंद पांडे, अनिल मिश्रा ,दिनेश दुबे,उमेश शुक्ला,राजेश गौतम ,अनिल भारती, प्रभास पांडे गजेंद्र यादव मनीष मिश्रा जे एन चौबे मुकेश तिवारी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page