अपराध
चोरों ने किया गैजेट्स और बाइक पर हाथ साफ
Loading...
Loading...
वाराणसी। रामनगर क्षेत्र के निवासी मानदास यादव उर्फ पप्पू के घर से शुक्रवार की रात चोरों ने 10 हजार, तीन मोबाइल और एक लैपटॉप के साथ-साथ एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
Loading...

जानकारी के अनुसार, मानदास यादव उर्फ पप्पू बालू गिट्टी के मंडी संचालक हैं और अपने परिवार के साथ रामनगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि, शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी रेखा के साथ छत पर सोए हुए थे। कमरे में उनका बेटा गौतम लैपटॉप चला रहा था। घर के सभी सदस्य जब गहरी नींद में सो गए तभी बगल की छत से चढ़कर चोर घर में घुस आए और मोबाइल, लैपटॉप, बाइक सहित नगदी चुरा ले गए।
Continue Reading
