Connect with us

गोरखपुर

चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना खोराबार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-453/25 धारा-305, 331(4), 317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0-688/2025 धारा-305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0-716/2025 धारा-310(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमीर हमजा उर्फ साहब पुत्र सादिर अली निवासी समदार खुर्द, थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को चोरी के 04 अदद (दो जोड़ी) बिछुआ सफेद धातु तथा 1650 रुपये नकद के साथ पकड़ा है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 03 जुलाई 2025 को अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी मुकदमा के मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखे सोने के आभूषण, 22 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। इस मामले में थाना खोराबार पर मु0अ0सं0-453/25 धारा-305, 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Loading...

इसके बाद 28 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादिनी के घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी कर लिए थे, जिस पर थाना खोराबार में मु0अ0सं0-688/2025 धारा-305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वहीं 16 नवंबर 2025 को चेकिंग के दौरान थाना खोराबार पुलिस ने अभियुक्त के साथियों को डकैती की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया था, जबकि अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। इस प्रकरण में थाना खोराबार पर मु0अ0सं0-716/2025 धारा-310(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त अमीर हमजा उर्फ साहब पुत्र सादिर अली निवासी समदार खुर्द थाना पिपराइच, गोरखपुर का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 04 (दो जोड़ी) बिछुआ सफेद धातु तथा 1650 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक शुभम शर्मा, उप निरीक्षक अनुप कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश प्रेमी तथा कांस्टेबल राहुल मौर्या शामिल रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page