Connect with us

अपराध

चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (पिंडरा) अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ागाँव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त सोनू यादव को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 2,910 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

थाना बड़ागाँव क्षेत्र में 27 अक्टूबर 2024 और 11 नवंबर 2024 को मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में पुलिस ने जांच शुरू की थी। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल के साथ बाबतपुर की ओर से आ रहा है। सूचना के आधार पर हरहुआ सब्जी मंडी तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

Loading...

पूछताछ में कबूली चोरी की घटनाएं:
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त सोनू यादव ने कबूल किया कि उसने 24 अक्टूबर को वाजिदपुर से मोटरसाइकिल संख्या UP65D.S.4973 और 9 नवंबर को हरहुआ सब्जी मंडी से मोटरसाइकिल संख्या UP65CS 3988 चोरी की थी। इन मोटरसाइकिलों को उसने दानगंज के पास बेच दिया था, जिससे उसे क्रमशः 1,510 रुपये और 1,400 रुपये मिले। आरोपी ने बताया कि वह जौनपुर से एक और चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page