Connect with us

गोरखपुर

चोरी की बाइक संग शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

गोरखपुर। जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोरखनाथ पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थाना गोरखनाथ पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की है।

थाना गोरखनाथ पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 50/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सुहैल उर्फ पुलुर को पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना गोरखनाथ क्षेत्र से वादी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना गोरखनाथ में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुहैल उर्फ पुलुर, पुत्र स्वर्गीय उस्मान, निवासी ग्राम परसा उर्फ अगलहवा, थाना गोला, जनपद गोरखपुर है। वर्तमान में वह अजयनगर, थाना गोरखनाथ क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुहैल उर्फ पुलुर कोई नया नाम नहीं है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं—
वर्ष 2026 में थाना गोरखनाथ में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, वर्ष 2025 में थाना तिवारीपुर में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, वर्ष 2022 में थाना बड़हलगंज में धारा 379, 411 भादवि, वर्ष 2024 में थाना गोरखनाथ में धारा 317(2) बीएनएस। लगातार अपराधों में संलिप्तता से अभियुक्त की शातिर प्रवृत्ति उजागर होती है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवधेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह तथा कांस्टेबल शिवम शुक्ला, वीरेंद्र यादव और संदीप कुशवाहा शामिल रहे। गोरखनाथ पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी करने वाले अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page