Connect with us

खेल

चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

Published

on

Loading...
Loading...

गुजरात के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए सीएसके और जीटी के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के सातवें मैच में गुजरात टाइटंस को 63 रनों से हरा दिया। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभम दुबे के अर्थशतक की मदद से 6 विकेट पर 206 रन बनाए इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। इसलिए चेन्नई ने लगातार दो मैच जीत आठ अंक अर्जित कर लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। जीटी का पहला विकेट 28 के स्कोर पर गिरा। कप्तान शुभमन गिल 8 रन ही बना सके।ऋद्धिमान साहा (21) बड़ी पारी नहीं खेल सके। विजय शंकर (12) और अजमतुल्लाह उमजरई (11) सस्ते में पवेलियन लौटे।

सुदर्शन ने चौथे विकेट के लिए डेविड मिलर (21) के साथ 41 रन की साझेदारी कर टीम को सैकड़े के नजदीक पहुंचाया। सुदर्शन 15वें ओवर में पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम उबर ही नहीं पाई। राहुल तेवतिया (6) और राशिद खान (1) दहाई अंक में नहीं पहुंच पाए। वहीं, उमेश यादव 10 और स्पेंसर जॉनसन 5 रन बनाकर नाबाद लौटे।

सीएसके की ओर से दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट झटके। डेरिल मिचेल और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। एस सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन‌ (37) बनाया। तो वहीं साहा और मिलर ने 21 रनों की पारी खेली।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page