Connect with us

मिर्ज़ापुर

चेतगंज वार्ड में संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

हनुमान मंदिर पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

मीरजापुर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “संविधान गौरव अभियान” के तहत नगर पश्चिमी के चेतगंज शक्तिकेंद्र स्थित हनुमान मंदिर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भाग लिया। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में नपाध्यक्ष ने संविधान की प्रासंगिकता, ताक़त, और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने कठिन परिस्थितियों का सामना कर देश को एक सशक्त संविधान दिया। कांग्रेस ने उनके योगदान को कभी उचित सम्मान नहीं दिया, लेकिन आज भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर उनके सपनों को साकार कर रहे हैं।”

Advertisement

इस अवसर पर मंदिर प्रमुख पुजारी रामानुज दास, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रूपेश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, सभासद अलंकार जायसवाल, गोवर्धन यादव, निलांश दुबे, शिव शंकर जायसवाल, अश्वनी गुप्ता और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और बाबा साहेब के विचारों को बढ़ावा देने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। संविधान गौरव अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page