Connect with us

वाराणसी

चेतगंज में चला सघन चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डॉ. ईशान सोनी ने किया। इस दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीम ने विशेष सतर्कता बरती।

Loading...

अभियान के तहत वाहनों की तलाशी ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। बिना कागजात और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर विशेष सख्ती दिखाई गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page